
मांझी। आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं के लिए शिवकुमारी देवी आईटीआई चकिया के परिसर में शनिवार को प्लेसमेंट रोजगार कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें मेहसाना गुजरात से आयी कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के आधार पर इलेक्ट्रिशियन एवं फीटर के लिए युवकों का चयन किया गया। कैम्प में रोजगार पाने की उम्मीद में साक्षात्कार के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगारों की भीड़ उमड़े। मेहसाना गुजरात की स्टील विल लिमिटेड कम्पनी ने रोजगार कैम्प में आईटीआई से 50 युवकों का चयन किया। आईटीआई प्रबंधक पृथ्वीराज सिह ने बताया कि युवक सम्बंधित पोर्टल पर जाकर भी रोजगार मेले में आई कम्पनियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर आईटीआई के प्राचार्य आंसूर रहमान, शमी, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, जेमी कुमार, विनोद सिह सहित सभी कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments