
छपरा/एकमा। शनिवार को भारत पुननिर्माण अभियान के तत्वावधान में बिहार संवाद यात्रा की शुरुआत सिताबदियारा से हुई। यात्रा की दूसरी संवाद सभा कार्यक्रम एकमा स्थित रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हुई।
संवाद सभा का जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि वे जल जीवन हरियाली की चेतना द्वारा बिहार की अगली पीढ़ी को प्रकृति और मानवता की सेवा हेतु तैयार हो।उन्होंने बिहार को सुंदर पानीदार राज्य बनाने के लिए बिहार के बुद्धिजीवी समाज को आगे आने के लिए कहा। वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा के प्रति अपनी कटिबद्धता अहिंसामय जीवनशैली अपनाने वाला सुंदर पानीदार बिहार बनाने का स्वप्न साकार करने की बात कही।मनोहर मानव ने बिहार संवाद यात्रा का विवरण देते हुए राज समाज को एक साथ मिलकर समृद्ध बिहार बनाने हेतु इस यात्रा का लक्ष्य बताया।
इस यात्रा में राज और समाज दोनों साथ साथ मिलकर काम करें और बिहार को समृद्ध बनाने का रास्ता पकड़े। मौलाना साहिन ने कहा कि बिहार जल ,जंगल, जमीन व जंगली जीवो का एक समृद्ध राज्य है । संवाद सभा की अध्यक्षता इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने की।बता दें की बापू की पुण्यतिथि 30 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक सर्वोदय सप्ताह में प्रकृति के संरक्षण हेतु सरकार की जल जीवन हरियाली योजना का सम्मान करते हुये बिहार संवाद यात्रा का आयोजन होगा।रचनात्मक संगठनों , बुद्धिजीवियों,सामाजिक , राजनितिक कार्यकर्ताओ एवं मीडियाकर्मियों को ,राज समाज को बिहार की बाढ सुखाड़ मुक्ति चेतना का काम करेगी।यह यात्रा लोक नायक जय प्रकाश नारायण के जन्म स्थान सिताबदियारा से आरंभ होकर नालंदा में समापन होगा।संवाद सभा में प्रदीप प्रेयसी, स्मृति रानी, सिद्धार्थ जी ने अपनी बातों को रखा।संवाद सभा में प्रोफेसर राजगिरी सिंह, भूपेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, डॉ राजीव रंजन सिंह, नीरज सिंह, इंद्रमणि तिवारी, नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments