
फोटो : कार्यशाला में मौजूद बीईओ, डॉक्टर व प्रशिक्षक
कार्यशाला में नोडल शिक्षकों को हर बुधवार आयरन की गोली खिलाने, साप्ताहिक व मासिक रिपोर्ट भेजने के दिए गए टिप्सएकमा(सारण)। सप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड एवं एनीमिया मुक्त भारत विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को स्थानीय अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित हुई।
कार्यशाला में एकमा प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को हर बुधवार को आयरन की गोली खिलाने व इसकी रिपोर्ट भेजने संबंधी जरूरी जानकारी दी गई।
शिक्षा विभाग के प्रशिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि बच्चों को हर बुधवार को खिलाई जाने वाली आयरन की गोली की रिपोर्टिंग हर सप्ताह सीआरसी समन्वयक के पास हर स्कूल के द्वारा भेजना जरूरी है। इसके अलावा दिए गए फॉर्मेट में कक्षा एक से 5 तक के लिए अलग और कक्षा 6 से 12 तक के लिए अलग निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार खिलाई गई गोली का विवरण और शेष बची गोली का विवरण भी लिख करके हर महीने मासिक रिपोर्ट भेजना जरूरी है।
वहीं कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षक व केएयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक से 5 तक के लिए आयरन की गोली का रंग गुलाबी और कक्षा 6 से 12 तक की आयरन की गोली नीली रंग की है। श्री सिंह ने बताया कि बच्चों को हर बुधवार को निश्चित रूप से आयरन की गोली को खिलाना है। लेकिन ध्यान रखना यह है कि खाली पेट इस गोली को नहीं खिलाना है। उन्होंने बच्चों के खून में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए सामूहिक अनुपूरण सप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड खिलाने का प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल सभी स्कूलों के नोडल शिक्षकों को बताया।
कार्यशाला में सीएचसी एकमा के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. साजन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी, सीडीपीओ रीता सिन्हा, प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, बच्चा सिंह, केयर इंडिया के प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, नोडल शिक्षक कमल कुमार सिंह, संदीप कुमार, सुनील कुमार राम, सुदामा यादव, द्वारिका राम, नेहा सिंह, आफताब अली, प्रभा शंकर मिश्रा, हरिओम कुमार, अभिषेक कुमार, अमरनाथ प्रसाद आदि एकमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षक शामिल हुए।




Recent Comments