महिला की हत्या कर लाश को फेंका,सनसनी

प्रवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मुफ्फसिल थाना के सुता फैक्ट्री के समीप एक महिला की हत्या कर उसके लाश को फेंक दिया गया है।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्मार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है।उधर उक्त घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।लोग जीतनी मूंह उतनी बातें कर रहे है।मृतिका की पहचान अंगुरा खातून पति मोजिबुर रहमान ग्राम बलेथा थाना मुफ्फसिल जिला सिवान के रूप में की गई है।पुलिस का कहना है कि परिजनों के प्रथम बयान के आधार अनुसंधान जारी है।पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि अंगुरा की हत्या कैसे की गई है ?