दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर लोमा महतो ढाला के नजदीक शनिवार के शाम हाईवा व ट्रक जो शिकारपुर की ओर जा रहा था इसी बीच शिकारपुर की ओर से मोटरसाइकिल सवार किसी काम से सोनपुर की ओर जा रहा था.इसी बीच अचानक डंफर चालक अनियत्रित होकर बाइक सवार को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर हों गयी है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मृतक के पहचान प्रमोद कुमार शाह उम्र 40 वर्षी पिता स्व जलधर शाह जो टरवा मगरपाल के निवासी है। दोनों वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. इस घटना के बाद आक्रोषित लोगो ने गाड़ी में आग के हवाले किया। मोटरसाईकिल क्षति ग्रस्त हों गया है। घटना के जनकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन पहुंच कर हालात को काबू मे किया और वाहन में लगे आग को बुझाते हुए शव को कब्जा में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमास्टम के लिए भेजा दिया है | वहीं पुलिस डंपर चालक के खोजबीन में जुट गई है. इस घटना की जानकारी मृतक के परिवार जनों को मिलते ही घर में हाहाकार मच गया. शिकारपुर निवासी घनश्याम तिवारी ने बताया कि मृतक के एक लड़का व 2 लड़की है। मृतक गरीब परिवार है.मृतक मैकेनिक के काम करता था। इस घटना के बाद परिवार जनों को रो-रो के बुरा हाल है।