दाऊदपुर(सारण) :- दुर्घटना के शिकार मृतकों को वापस लाने की क्षमता किसी भी मनुष्य के पास नही है परंतु दुःख की इस मार्मिक घड़ी में पीड़ित परिजनों का आंसू पोंछना तथा उनको सहज ढंग से अनुग्रह राशि पहुंचाना ही जन प्रतिनिधि का परम कर्तब्य है। यह बातें पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय शंकर दुबे ने बंगरा गांव में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के आपदा विभाग द्वारा प्रदत्त चार चार लाख रुपये का चेक क्रमशः मृतक दीपक राम की माता गीता देवी तथा मृतक मनन सिंह के पिता राज नारायण सिंह को प्रदान किया। मौके पर साधु दुबे सत्यम दुबे जागा सिंह काली कुमार तथा उमेश सिंह आदि अनेक गणमान्य मौजूद थे।