सारण : डोरीगंज में नशे धुत बाइक सवार युवक हुआ दुर्घटना मे जख्मी-
डोरीगंज  -:
“””””””””””
छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित  विष्णुपुरा बाजार के  समीप बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी  हो गया  प्रत्यक्षदर्शी सूत्रो के मुताबिक युवक नशे मे धुत तेज गति से बाईक पर सवार डोरीगंज की ओर जा रहा था तभी अचानक उसके बाईक की हैन्डिल बीच सड़क पर ही एकाएक मुड़ गई  और वह एक तेज झटके के साथ दूर  फेका गया जिस घटना मे युवक को सिर व एक पैर मे गंभीर चोटे आने की सूचना है स्थानीय लोगो के मुताबिक युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी जो जख्मी होने के बावजूद भी नशे की हालत मे अनाप शनाप बके जा रहा था।
 जिसकी स्थिति को देखते हुए स्थानीय युवको के द्वारा मुफस्सिल पुलिस व एम्बुलेंस गाड़ी को फोन कर बुलाया गया वही मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा युवक को एम्बुलेंस मे छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया इस दौरान लोगो की पूछताछ मे युवक सही तरीके से अपना नाम पता भी नही बता पा रहा था खुद को कभी रामनगर का निवासी तो कभी मुजफ्फरपुर का निवासी बता रहा था घटना बुधवार की देर संध्या 7 बजे की बताई जा रही है।
इस सन्दर्भ  मे स्थानीय पुलिस भी अनभिज्ञता जाहिर की मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि BR04w 1965 न0 की होण्डा उसकी बाईक थाने मे जप्त है किन्तु युवक के नाम पता उसके ठिकाने के बारे मे अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है।
बहरहाल युवक की पहचान अभी भी अज्ञात बना हुआ  है।
न्यूज़ इनपुट -दिगविजय सिंह बबलू