
मांझी(सारण)। दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एसएस क्लब मांझी की टीम ने चैन राम बाबा स्पोर्टिंग क्लब को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। विजेता एवम उप विजेता टीम को प्रदेश लोजपा महासचिव सौरभ पाण्डेय ने शील्ड व कप से सम्मानित किया। समारोह में पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह एएसआई गयूर अली असद रंजन शर्मा शैलेश कुमार कृष्णा सिंह पहलवान बशीर अहमद बबलू तारकेश्वर तिवारी गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जुबैर अहमद ने किया।




Recent Comments