वाराणसी/छपरा(16जनवरी2021) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में दुरौन्धा- महाराजगंज-मशरख ( 42 किमी.) रेल खण्ड का विद्युतीकरण पूर्ण होने है। छपरा-मशरख के मध्य नव विद्युतीकृत 42 किमी. लम्बे दुरौन्धा-महाराजगंज-मशरख का संरक्षा परीक्षण आज 16 जनवरी, 2021 को रेल संरक्षा आयुक्त,पूर्वी परिक्षेत्र, लखनऊ मोहम्मद लतीफ खान द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) आर.के.यादव, मंडल रेल प्रबन्धक, वाराणसी विजय कुमार पंजियार, मुख्य विद्युत इंजीनियर अनिल कुमार शुक्ला,मुख्य विद्युत डिजाइन इंजीनियर आर.के.गुप्ता, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी बी.के.शर्मा सहित मुख्यालय एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से दुरौंधा पहुँचकर रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने सबसे पहले दुरौंधा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इसके साथ ही महराजगंज छोर पर पावर सब स्टेशन का विधिवत निरीक्षण कर, पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण कक्ष अर्थिंग एवं फीडर आइसोलेशन आदि का संज्ञान लिया। तदुपरांत दुरौन्धा-महाराजगंज के मध्य कर्वेचर संख्या-02 पर ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की ऊँचाई , मानक के अनुरूप क्रॉसओवर लाइन का निरीक्षण किया । इसके बाद अपने निरीक्षण स्पेशल से ओवर हेड इलेक्ट्रिकल क्रासिंग ,हाई वोल्टेज सूचना/चेतावनी बोर्ड, विद्युत पोल,RE एरिया,कलर लाइट सिगनलों की जाँच करते हुए महाराजगंज स्टेशन पहुँचे ।

महराजगंज स्टेशन पर रेल संरक्षा आयुक्त ने विधुतीकरण के मुताबिक विकसित विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया साथ ही स्टेशन वर्किंग रूल में हुए बदलावों के भी संज्ञान लिया और सभी कार्य मानक के अनुरूप पाया ।


महाराजगंज में इंजीनियरिंग गैंग संख्या 01 MHC के गैंगमैनों एवं मेट चन्दर उराँव से रेल संरक्षा आयुक्त,पूर्वी परिक्षेत्र मो लतीफ़ खाँ ने संरक्षा संबंधित प्रश्न पूछे सही उत्तर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वे अपने निरीक्षण स्पेशल से विभिन्न मानकों का निरीक्षण करते हुए सगहर सुतानपुर हॉल्ट स्टेशन पहुँचे जहाँ नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का विधिवत निरीक्षण किया और संरक्षा परखी तदुपरांत रेल संरक्षा आयुक्त घाघरा नदी पर निर्मित ब्रिज संख्या-71 पर पहुँचे और ओवर हेड ट्रैक्शन लाइनों का मानक के अनुरूप आइसोलेशन एवं मानक के अनुरूप ऊँचाई का निरीक्षण किया का और संबंधित को दिशा निर्देश दिया । इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त विद्युतीकरण का निरीक्षण करते हुए रेलवे क्रासिंग संख्या 14 सी पहुँचे और विद्युतीकृत रेल खण्ड के अनुरूप किये गए परिवर्तनों की जानकारी ली, गेट का सेफ्टी परीक्षण किया और साथ ही गेटमैन का संरक्षा ज्ञान परखा ।
इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त अपने निरीक्षण यान से निरीक्षण करते हुए मशरख रेलवे स्टेशन पहुँचे और विद्युतीकरण के परिप्रेक्ष्य में स्टेशन का निरीक्षण किया । इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक ,ओवर हेड केबिल 800 के वी हाई टेंशन एच टी क्रासिंग तथा मशरख में विद्युतीकृत खण्ड के अनुरक्षण हेतु स्थापित मेंटेनेंस स्टोर एवं उसके उपकरणों का निरीक्षण किया ।
रेल संरक्षा आयुक्त ने दुरौंधा से मशरख रेलखण्ड के बीच पड़ने वाले माइनर एवं मेजर ब्रिज,कर्वेचर ,पुल एवं पुलिया , पॉइंट्स एंड क्रासिंग, ओवर हेड लाइन,विद्युत् पोल, रेलवे ट्रैक लाइन फिटिंग्स, विद्युतिकृत कलर लाइट सिगनल, RE एरिया साईटिंग बोर्ड,हाई वोल्टेज चेतावनी बोर्ड, सड़क अंडरपास एवं रेलवे क्रासिंग आदि का निरिक्षण किया ।
अंततः रेल संरक्षा आयुक्त मसरख से दुरौन्धा तक विद्युत इंजन से स्पीड ट्रायल किया जो 65 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से पूरा हुआ।
उल्लेखनीय है कि 42 किमी.लम्बे दुरौन्धा-महाराजगंज-मशरख विद्युतीकरण का रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। जिसके बाद इस रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ियों की गति को विस्तार मिलेगा तथा समयपालन में आशातीत सुधार होगा।

इनपुट-अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी