विद्युत शिविर का आयोजन आज

# परवेज अख्तर/सिवान,

रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कृषि कार्य के लिए

विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जेई दर्शन कुमार

ने बताया कि जिन लोगों को बिजली कनेक्शन लेना है वे अपना आधार कार्ड, जमीन का

रसीद लेकर शिविर में पहुंचेंगे। शिविर पूर्वाह्न 10 बजे से लगेगा।