अमनौर(सार।स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर में मात्र एक काउंटर खुले होने के कारण जाति आवासीय व आय सहित अन्य कार्यो के लिए आवेदन जमा करने आये आवेदक को घंटों इंतजार कर अपने घर वापस लौटना पड़ा. मालूम हो कि बुधवार को आरटीपीएस काउंटर में मात्र  तत्काल सेवा हेतु एक काउंटर खुले होने के कारण केवल तत्काल सेवा वाले आवेदक ही अपने आवेदन जमा करा सके. वहीं जाति आवासीय व आय सहित अन्य कार्यो के लिए सैकड़ों की संख्या में आये आवेदक काउंटर के बाहर घंटों जमे रहे मगर और काउंटर नहीं खुला तो  बीना आवेदन जमा किये वापस अपने घर लौट गए. आवेदकों का कहना था कि साइबर कैफे व ऑनलाइन फार्म भरने वाले दुकानों का भी चक्कर लगा कर हार गये. मगर  साइट नहीं खुलने की बात कह  दुकानदार वापस लौटा दिया . वहीं आरटीपीएस काउंटर पर एक ही काउंटर खुले होने के कारण यहां भी आवेदन जमा नहीं हो पाया. जिससे आवेदन जमा नहीं हो सका. आरटीपीएस काउंटर द्वारा बराबर कोई न कोई बहाना बताकर काउंटर बंद कर दिये जाते हैं इसे कोई देखने वाला नहीं है. जब मन किया खोलते हैं जब मन किया बंद कर देते हैं. इधर अमनौर सीओ सुशील कुमार से इस बाबत पुछे जाने पर बताया कि लैपटॉप इंस्टॉलेशन के लिए आरटीपीएस कर्मी छपरा विभागीय कार्यालय जाने के कारण मात्र एक तत्काल काउंटर की सेवा बहाल है. शनिवार को पुनः सभी काउंटर कार्यरत होगें.