अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

पानापुर (सारण)शनिवार की संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय प्रशासन ने नहर पर जाँच के दौरान दो मोटर साईकिल सवार युवकों को 175 मिली 40 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार दोनो धंधेबाज मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थानान्तर्गत हरिनारायणपुर गाँव के पंकज कुमार सिंह तथा मनोज सिंह बताये जाते है।बताया जाता है कि थानाध्यक्ष के डी यादव तथा एएसआई अजय कुमार गश्ती पर निकले थे।इसी दौरान पानापुर नहर के समीप डुमरसन से नहर मार्ग से आ रहे दोनो धंधेबाज पुलिस को देख कर भागने लगे।भागता देख शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर उनकी तलाशी ली।तलाशी में उनके पास एक पेटी शराब बरामद हुआ।गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों के पास बरामद शराब तथा बाईक जप्त कर उन्हे शनिवार को जेल भेज दिया गया ।