दारौंदा, मैरवा व बड़हरिया में किसान चौपाल का आयोजन

#परवेज अख्तर/सिवान,

सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के बगौरा बघवा मंदिर, मैरवा के डोमडीह तथा

बड़हरिया के खानपुर पंचायत में मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

इस दौरान किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।

किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना

अनुदानित दर पर खाद बीज की उपलब्धता कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान मिट्टी जांच कराने के

फायदे सिंचाई संसाधन से संबंधित जानकारी दी गई।

दारौंदा प्रखंड के बगौरा स्थित बघवा कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में

किसान चौपाल लगाया गया। नरेंद्र सिंह, राजदेव प्रसाद, महेश पांडेय एवं राजेंद्र प्रसाद सिंह,

समन्वयक एवं कृषि सलाहकार ने सरकार के विभिन्न योजना की जानकारी किसानों को दी।

इस मौके पर युगलकिशोर मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, धुरंधर मांझी, दीनानाथ महतो, हीरामती देवी,

प्रतिमा देवी, त्रिलोकी नाथ शर्मा, विक्रमा यादव, संजय यादव, मनोज कुमार,आदि उपस्थित थे।