वार्ड सदस्य के पुत्र की मुत्यु पर सीओ ने दिए चार लाख का चेक
#मौके पर पहुचे विधान पार्षद रीना यादव

# कुमुद रंजन सिंह/नालन्दा ।
रहुई : प्रखण्ड के अम्बा पंचायत के देकपुरा गांव में वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य चन्द्रभूषण पासवान के 10 वर्षीय पुत्र बलबंत कुमार की सोमबार एक दुर्धटना में मौत हो गई थी जबकि पत्नी लीला देवी घायल हो गई थी, बुधवार को मुखिया आदित्य प्रतिभा सिन्हा के प्रयास से सीओ मनोज कुमार दूबे, ने मृतक के पिता चन्द्रभूषण पासवान को चार लाख का चेक दिए, इस अवसर पर विधान पार्षद रीना यादव, मुखिया प्रतिनिधि जीवेश यादव,उप मुखिया अमोद कुमार, उपेंद्र यादव, श्रीकांत पासवान ,राजा यादव, अजित यादव सहित अन्य लोगो ने पीड़ित परिवार से मिलकर सन्तावना दी।