कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 39 छात्रों को मिला प्रमाण पत्र
#मुख्यातिथि रीना यादव ने बताये कई टिप्स।

#कुमुद रंजन सिंह/नालन्दा।
ロरहुई के पचासा मोड़ के पास कुशल युवा कार्यक्रम के तहत बुधवार को 39 छात्र छत्राओं को तीन माह के तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में प्रमाणपत्र दिया गया, इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पहुचे, विधान पार्षद रीना यादव ने कई टिप्स देते हुई कहा कि इस कार्यक्रम से आज युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं, उन्होंने कहा कि मेहनत जीवन की सच्चाई है, सभी को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने की सलाह देते हुई शराब बंदी के फायदों को भी छत्राओं के मुह से जानकारी ली।

इस अवसर पर अम्बा मुखिया प्रतिनिधि जीवेश यादव, अनुपमा रानी असिस्टेंट मैनेजर डीआरसीसी, केंद्र संचालक ई सूरज मणि कुमार,डॉ नियाज अहमद, सेंटर समन्वयक अमित कुमार, जिला कौशल पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश,अभिषेक कुमार ने अपनी बातों को रखा।विदित हो कि कुशल युवा कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सात निश्चय के अंतर्गत स्थापित आर्थिक हल युवाओं का बल के द्वारा संचालित कार्यक्रम हैं। प्रमाण-पत्र पाने वाले अभिषेक कुमार ज्योति करुणा खुशबू लवली राजीव राज खुश्बू व अन्य मौजूद थे