Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 130 वी जयंती समारोह मनाया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 5 अगस्त 2018 को स्थानीय जिला कार्यालय कमलनाथ नगर बेतिया में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 130 वी जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय आजाद मंच के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक,प्रख्यात शिक्षाविद,महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिंदू विचारक थे उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति के पदों को भी सुशोभित किया. उन्होंने बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन अपनी बुद्धि से परिपूर्ण व्याख्याओं,आनंददाई अभिव्यक्तियों और हल्की गुदगुदाने वाली कहानियों से छात्रों को मंत्रमुग्ध कर देते थे।

और उच्च नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा वह अपने छात्रों को भी देते थे। वह जिस विषय को पढ़ाते थे पहले स्वयं उसका गहन अध्यान करते थे. दर्शनशास्त्र जैसे गंभीर विषय को भी वह अपनी शैली से सरल,रोचक और प्रिय बना देते थे। वही जिलाउपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदि और नगर अध्यक्ष सोनू चौबे, सूर्या कुमार ने बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे। उनका मानना था कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है अतः विश्व को एक इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंध करना चाहिए। मानव को एक होना चाहिए मानव इतिहास का संपूर्ण लक्ष्य मानव जाति की मुक्ति तभी संभव है जब देशों की नीतियों का आधार पूरे विश्व में शांति की स्थापना का प्रयत्न हो। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी प्रिंस पांडे ने किया॥




Recent Comments