वार्डो में निजीकरण को लेकर जायेगी कांग्रेस अब चलेगा असहयोग आंदोलन-यशपाल
गांधीवादी तरीके से कंपनी को वापिस लौटाकर ही दम लेंगे-डॉ कल्ला
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर
बीकानेर 6 मई ।शहर कांग्रेस की मासिक बैठक आज जसुस्सर गेट के बाहर यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में सम्पन हुई ,बैठक में यशपाल गहलोत ने कहा की हम बीकानेर की जनता के प्रति जवाबदेह है हमारा कर्तव्य है की हम पूरी सक्रियता से अंत तक बीकानेर पर होने वाले कुठाराघात को रोके इसके लिए हम सबको पूरी ईमानदारी से अपने अपने वार्डो में अगले 3 दिन तक सुबह और शाम गली मोहल्लों में लोगो को जागरूक करना है उसके बाद हम असहयोग आंदोलन के तहत कंपनी का मुकाबला करेंगे और बीकानेर की जनता को बर्बाद नहीं होने देंगे ।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा की जिस देश को हमने गांधीवादी तरीके से आज़ाद करवाया उस कंपनी के सामने तो इस कोलकाता कंपनी की इतनी ताक़त नहीं की हमको सफल होने मे रोक सके| डॉ कल्ला ने कहा की निजीकरण हम सब की अस्मिता से जुड़ा प्रश्न है और उसको खदड़ने में एक ताक़त के रूप में पूरी ईमानदारी के साथ जाणतो को साथ लेकर निजी कंपनी को बीकानेर से बाहर का रास्ता दिखाना है
राजस्थान प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान ने कहा की अब तक जनता भी कंपनी की हकीकत समझने लगी है पिछले 2 दिन में ही लोगो को परेशानी का सामना करन पड़ा है अब जनको साथ लेकर कंपनी के खिलाफ बिगुल फूंकना है ।
प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू ने कहा की जिस तरह से राज्य सरकार बीकानेर को निशाना बना रही है हमें पूरी बुलंदगी से इसका जवाब देना है और कंपनी को भगाना है।
बैठक में सर्वे सहमति से तय किया गया की कल से अगले 3 दिनों तक हर पदाधिकारी अपने अपने वार्डो में जनता को जागरूक कर इस अभियान का हिस्सा बनाएगा और फिर जनता के साथ मिलकर निजी कंपनी के खिलाफ असहयोग आंदोलन की तर्ज पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और अंत तक इस लड़ाई को लड़ा जाएगा ।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर मुकेश राजस्थानी हीरालाल हर्ष श्रीलाल व्यास उपाध्यक्ष रमेश व्यास कमलादेवी विश्नोई हजारी देवड़ा हाजी सलीम सोढ़ा पार्षद शबुद्दिन भुट्टो महासचिव हरिशंकर नायक सुभाष स्वामी आनद जोशीयुथ कांग्रेस अध्यक्ष आज़म अली महिला कांग्रेस परदेश उपाध्यक्ष सरसवती लेघा प्रदेश सचिव शर्मीला पंचारिया महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ इंटक महिला अध्यक्ष राजू देवी ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज़ बानो सबनम बानो सचिव विकास तंवर फिरोज भाटी मनोज किराडू अब्दुल रहमान लोदरा मनोज चौधरी एजाज पठान ,करणीसिंह राजपुरोहित, श्यामकुमार तवर शिव गहलोत मोहमद फारूक ओबीसी अध्यक्ष हसन अली गौरी एस्टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोवर्धन मीणा आईटी सेल अध्यक्ष जयदीप सिंह वाल्मीकि प्रेमरतं जोशी सुमित जोशी जाकिर पठान आनंद सिंह राठौड़ प्रवक्ता नितिन वत्सस ने संबोधित करते हुए सुझाव प्रेषित किये इस अवसर पर सुमित जोशी प्रकाश स्वामी ए न डी कादरी नूर मोहमद नागरी राकेश उपाध्याय इरफ़ान खान लपु किराडू अनिल शर्मा गोपीराम विश्नोई समेत कांग्रेस जन मौजूद थे ।




Recent Comments