​*मधेपुरा:अंचल कार्यालय उदाकिशुनगंज बना दलालों व भ्रष्टाचारियों का अड्डा*
👈चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर , उदाकिशुनगंज,मधेपुरा👉
उदाकिशुनगंज प्रखण्ड का अंचल कार्यालय में दिनानुदिन दलालों का अड्डा बनता जा रहा है , ऐसा आरोप फनहन गाँव के बरूण कुमार व  खाड़ा से पवन कुमार झा ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित अधिकारी , राजस्व कर्मचारियों व उनका सहायक दलाल के क्रिया कलाप पर लगाया है ! बरूण का कहना है कि दाखिल खारीज का दिया आवेदन को अंचलाधिकारी ने यह कहकर खारीज कर दिया कि जमीन आवेदक के कब्जे में नहीं है !आवेदक का कहना है कि बिना  दाखिल खारीज व राजस्व रसीद का हम कैसे दखल हेतू आगे बढ़ सकते ! बरूण का कहना है कि हम पेशगी देने लायक नहीं हैं इसलिये भी हमारे काम में बाधा है , जो पेशगी देता है उसका काम तुरत होता है !
उधर पवन कुमार झा की माने तो अंचल में हरेक राजस्व कर्मचारियों का एक – एक दलाल नियुक्त है जिसमें खाड़ा के राजस्व कर्मचारी के पास बिपीन झा नाम का दलाल कई कृषकों व जनता को कार्यालय व राजस्व कर्मचारियों से मिलीभगत कर अपने बिना सरकारी अनुमति प्राप्त रसीद को काटना,दाखिल खारीज का आवेदन कार्यालय से बाहर स्वीकार करना व राजस्व से अधिक पैसे लेकर रसीद काटने तक का मामला बता़या है !

जिसमें पवन कुमार ने बताया कि बीपीन झा रसीद से ज्यादा पैसा मेरे पिताजी श्री श्यामानंद झा से लिये हैं तथा कर्मचारी के अनुपस्थिति में रसीद बुक लेकर पंजी सहित पंचायत – पंचायत घुमते हैं और कमाने का असंवैधानिक जरिया इसे बनाया है !
उन्होंने कहा कि बिना अंचलाधिकारी के मिलीभगत से ऐसा कैसै संभव हो सकता है?
पवन के अनुसार वह कई बार खाड़ा  राजस्व कर्मचारी से मिलने प्रखण्ड गया था पर उनसे मुलाकात नहीं हो पायी  जबकि राजस्व कर्मचारी को राजस्व पंचायत में ही रहना चाहिये !
उन्होंने रसीद संख्या –007337,007338,007339 दिनांक 23/03/2017 को दिखाते हुये कहा कि इस रसीद में हमारे पिता से 500 रू०अतिरिक्त रसीद काटने से पहले मांग किये अन्त में बिपीन झा ने मेरे पिता से 150 रू० अतिरिक्त लेकर ही रसीद दिये ! शिकायत हेतू अंचल गये थे  पर अंचलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो पायी !
*सवाल यह उठता है कि यह अतिरिक्त रू० किस किस में बँटता है?
*यह भी उठना लाजमी है कि इस तरह बिना अनुमति का दलाल अंचल कार्यालय का काम कैसे कर रहा है व राजस्व कर्मचारी क्यों नहीं समय से मिल पाता है*?इस प्रकरण की पुष्टी हेतू संवाददाता ने अंचलाधिकारी से मिलना चाहा तो वो अपने सीट पर मौजूद नहीं थे व इसके बावजूद फोन न०- 8544412642 नहीं लग पाया !
इघर भाजपा नेता अरविंद सिंह का माने तो अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार व दलालों का अड्डा बताया ! उन्होंने बताया कि एेसा कई मामला सामने आया है !उन्होंने कहा कि यदि अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को नहीं खत्म किया जाता है तो हमलोग इसके सुधार हेतू आन्दोलन भी करने को तैयार हैं ! उन्होने  ये भी कहा कि कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर उनसे  शिकायत की है कि कुछ दलालों द्वारा दाखिल खारीज करवाने हेतू 1000 से 3000 तक पेशगी ली जाती है जो पदाधिकारी तक जाती है ! 
हमारी  भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध हैं और इस पर हम वरीय पदाधिकारी से हस्तक्षेप की भी मांग करते हैं !वो बोले की हम जनता के साथ हैं और उनकी समस्या का निदान भाजपा की पहली प्राथमिकता में से एक है !देखना यह है कि इस मामला को किस प्रकार अंचलाधिकारी निपटाते हैं और किस प्रकार से अंचल से भ्रष्टाचार खत्म करवाते हैं !