खेल अनुशासन की प्रथम पाठशाला : विधायक
महनार (वैशाली) 07 फरवरी- महनार प्रखण्ड के विशनपुर सुरहा स्थित खेल मैदान में आयोजित माँ दुर्गा चैलेंजर कप 2019 का उद्घाटन महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर किया गया।इस दौरान विधायक ने उपस्थित दोनों टीम के खिलाड़ी को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है। जीवन में अनुशासन नहीं तो जीवन में सफलता को पाना मुश्किल है। क्रिकेट का जूनून आज पुरे विश्व में छाया है। क्रिकेट में आज कैरियर भी है। श्री कुशवाह ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को खेल-खेल की भावना के साथ खेलने को कहा साथ ही कहा की खेल पूरी लगन व जूनून के साथ खेला जाना चाहिए।उन्होंने मंच से यह भी कहा कि अगर उन्हें भूमि उपलब्ध कराया जायेगा तो वे स्टेडियम बनवाने को तैयार हैं। माँ दुर्गा चैलेंजर कप का मुकाबला महनार बनाम खोपी विशनपुर के बीच हुआ जिसमे महनार के टीम ने 117 रन बनाया जिसके विरूद्ध विपक्षी टीम 74 रनों पर ही सिमट गई. इस प्रकार महनार की टीम ने 43 रनों से मैच जीत लिया। यह आयोजन एस-एस कोचिंग संस्थान के प्रो सावन के सैजन्य से आयोजित किया गया है, जिसके व्यवस्थापक सावन कुमार सिंह एवं प्रभाकर कुमार सुमन हैं।इस अवसर पर जदयु के प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय, मनोज पटेल, जद यु चिकित्सा प्रकोष्ठ के ज़िला उपाध्यक्ष इन्द्रजीत कुमार राय , गुड्डू सिंह, मिथिलेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह, हरेंद्र पासवान, डॉ प्रेमनाथ सिंह, मनोज पासवान, पप्पू पासवान, अनिल पासवान, रामावतार शर्मा, चन्द्रशेखर चौधरी, पप्पू चौधरी, निशांत, सन्नी, पप्पू संजीव, अजीत सहित अन्य लोग शामिल हुए।