संजय विजित्वर (हाजीपुर)- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वैशाली जिला अन्तर्गत महनार प्रखंड के बीलटचौक स्थित खड़गपुर शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक सुनील सिन्हा आज सेवानिवृत्त हुए।इस उपलक्ष्य में बैंककर्मियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उनका सेवा निवृति दिवस मनाकर उन्हें फूल -माला तथा बूके देकर सम्मानित किया तथा उपहार स्वरूप कलम,पुस्तक,तथा अन्य व्यवहार की बस्तुएं प्रदान की।श्री सुनील के कथनानुसार कुल 36 वर्षों तक बैंक- सेवा के क्रम में 27 बरसों तक वैशाली जिला के विभिन्न शाखाओं में यथा-हाजीपुर मुख्य शाखा, दाऊदनगर, महुआ,जतकौली तथा खड़गपुर में सेवा दी।सेवा की शुरुआत उन्होंने पूर्णिया जिला के फारबिसगंज शाखा से की और 3 बर्ष तक महाराष्ट्र में भी सेवा दी। पटना किदवईपुरी के स्थायी निवासी सुनील सिन्हा अपनी व्यवहार कुशलता तथा मितभाषी के कारण ग्राहकों तथा बैंककर्मियों के बीच लोकप्रिय बने रहे। उनके सेवानिवृत्ति दिवस समारोह में सीनीयर मैनेजर ब्रजेश कुमार ने बताया कि सुनील सिन्हा अपने कर्त्तव्य के प्रति काफी समर्पित रहे।सहायक प्रबंधक अमित रवि ने उन्हें काम के मामले में नहीं थकनेवाला व्यक्ति बतलाया ।बाहर से इस शाखा में आॅडिट करने आये रितेश मोहन तथा एस के पी सिंह ने भी उन्हें कुशल बैंककर्मी कहकर अपना उद्गार व्यक्त किया।इस अवसर पर राजू जी,श्रीनाथ सिंह,भोनू जी,मंडल जी बैंककर्मी सहित निरंजन कुमार रजक,मुकेश कुमार महतो,नवीन कुमार राय,मुकेश कुमार, हरेंद्र पासवान मिथिलेश कुमार, रामनरेश सिंह ग्राहकों ने भी अपने- अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सुनील काफी व्यवहार कुशल व्यक्ति के साथ-साथ मृदुभाषी ठहरे ।