गौनाहा प्रखंड मुख्यालय मे नो नेटवर्क की समस्या 
दैनिक खोज खबर रामायण कुमार  (पश्चिमी चम्पारण ) गौनाहा संवाददाता की रिपोर्ट :-
करीब एक हफ्ते से प्रखंड सह अंचल कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गौनाहा मे लिंक न होने से स्थानीय लोग काफी परेशान है ।
प्रखंड कार्यालय मे आवास योजना समेत अन्य कार्य अंचल कार्यालय मे R T P S काउंटर व भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मे लिंक न होने से सारे काम बाधित पडे हुऐ है।आवेदक का आवेदन लेने मे कर्मचारीयो का पसीना छुट रहा है ।
अंचल कार्यालय R T P S कर्मी कुनाल पाण्डेय ने बताया कि लिंक न होने के कारण आवेदन लेने मे कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है 
आवेदक जितेन्द्र साह,विजय कुमार,शनी कुमार,रंजीत कुमार, सफी आलम लड्डु कुमार आदि लोगो ने बताया कि लगातार दो तीन दिन से आवेदन लेकर आ रहे है लेकिन लिंक न होने के कारण हमारा आवेदन जमा नही हो पा रहा है।