कुआं से दस वर्षीय युवक का शव बरामद

एकमा। पुलिस ने हंसराजपुर गांव के कुआं से इसी गांव के शंभु प्रसाद के दस वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार का शव बरामद किया। बताया जाता है कि वह दो दिनों से घर लापता था। घर के लोग इसकी खोज कर रहे थे। इसी दौरान उसका शव कुआं से बरामद किया गया। वहीं अपने ससुराल वेदूपुर गांव में आये बनियापुर के मझवलियां गांव के अच्छे लाल साह (45) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। लोगों को आशंका है कि ठंड लगने से अच्छे लाल साह की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।