
बिना बैंड बाजा और बाराती के परिणय सूत्र में बंधे रानी और रोहित
तरैया(सारण)।25.04.2020
बिना बैंड बाजा और बिना बाराती के ही परिणय में शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थिति शिव मंदिर में रानी और रोहित परिणय सूत्र में बँध गये।कोरोना के कारण न बारात आया और न ही बैंड बाजा आया।केवल दूल्हा और दुल्हन आये और सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए अग्नि के सात फेरे लेते परिणय सूत्र में बँध गये।दूल्हा डुमरी छपिया गाँव निवासी रामप्रवेश सहनी का पुत्र रोहित कुमार है और दुल्हन आकूचक गाँव निवासी शत्रुध्न सहनी की पुत्री रानी कुमारी है।वर-बधू पक्ष की ओर से 15 अप्रैल को तिलक और 21 अप्रैल को शादी की तिथि तय की गयी थी।लेकिन कोरोना के कारण लॉक डाउन होने के कारण 21 अप्रैल को शादी और 15 अप्रैल को तिलक नहीं हुआ।फिर दूल्हा और उसके पिता साइकिल से मंदिर पहुँचे और दुल्हन अपने घर की दो तीन महिलाओं के साथ मंदिर पहुँच गयी।और सोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुए पंड़ित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोनों परिणय सूत्र में बँध गये।यह अनोखा शादी जिसमे न कोई बैंड बजाया गया और न ही कोई बाराती आया।शादी सम्पन्न हो गया।




Recent Comments