
ट्रैफिक नियम 2019 को वापस लेने सहित अन्य मांगों के समर्थन में सीपीआई 25 सितंबर 2019 को जिला पदाधिकारी सारण के समक्ष करेगी रोषपूर्ण प्रदर्शन
मढ़ौरा (सारण )। ट्रैफिक नियम 2019 को वापस लेने , जुर्माना की राशि को कम करने , मढ़ौरा चीनी मिल को चालू करने , मढ़ौरा प्रखंड समेत पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने , मढ़ौरा चीनी मिल की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने , छपरा थावे रेल खंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने , मढ़ौरा डीजल इंजन कारखाना में किसानो का जमीन संबंधी बकाये का भुगतान करने , कल्याणकारी योजनाओ में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने , राशन किरासन के वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने आदि मांगो को लेकर सी पी आई 25 सितंबर 2019 को जिला पदाधिकारी सारण के समक्ष रोषपुर्ण प्रदर्शन करेगी ।
उक्त आशय का फैसला पार्टी के मढ़ौरा अंचल परिषद की बैठक में प्रो रजाक हुसैन की अध्यक्षता में लिया गया । बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव राम बाबू सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मढ़ौरा आज विकास के दौर में पिछड़ गया है । यहाँ के चीनी मिल , सारण इंजीनियरिंग , मार्टन फैक्ट्री सभी उद्योग धंधे बंद हो गये । एक रेल फैक्ट्री खुला भी तो उसके मेन्टेनेन्स वर्क शॉप को यू पी और गुजरात भेज दिया गया । किसानो के आश्रितो को नौकरी से वंचित होना पड़ा । इससे यहाँ के किसानो में आक्रोश है । बैठक में अंचल सचिव संजय कु सिंह , भरत राय , जमादार राय , विजय कुमार , मिथुन कुमार , संजीत कु सिंह , अजय राय आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments