जमीनी विवाद में मारपीट , तीन ज़ख़्मी
मढ़ौरा (सारण) : सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहवाजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई.जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर जख्मी हो गये.गंभीर ज़ख़्मीयों को परिजनों ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में लाया, जहां पर सभी का इलाज चल रहा था.घायलों में शहबाजपुर निवासी 45 वर्षीय पुत्र सोनालाल राय , 13 वर्षीय अभिनंदन राय और 46 वर्षीय दारोगा राय बतायें जाते है.घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर अली शेर खान ने बताया की ज़ख़्मी का इलाज चल रहा है.घटना के सम्बंध में घायलों ने बताया कि पड़ोसी पट्टीदार विष्णु राय और शिव प्रसन्न राय से जमीनी विवाद आ रहा है.पट्टीदार सड़क पर ही केवल जमीन का हिस्सा चाहते है.सोमवार को जमीन दखल करना चाहते थे, मना करने पर फरसा से सर पर हमला कर दिये.जिसमें एक ही पक्ष के तीन लोग ज़ख़्मी हो गये.पुलिस मामले कि जांच में जुटी थी.




Recent Comments