दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशीलकुमार मोदी ने बुधवार को प. चम्पारण के जगदीशपुर , रानीपुर रमपुरवा, अवरैया तथा घोघा घाट में एकल ग्रामीण जलापूर्ती योजना के तहत निर्मित जलमिनारों का विधिवत उद्धाटन किया। इस मौके पर उनके साथ पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा भी मौजूद थे। पीएचइडी मंत्री ने कहा कि बहु ग्रामीण आपूर्ति योजना के तहत घोघा घाट में 32 करोड़ 85 लाख की लागत से नीर निर्मल परियोजना के तहत जल मिनार, जगदीशपुर में 2 करोड़ 58 लाख, रानीपुर रमपुरवा में 1करोड़ 97 लाख तथा औरैया में 1करोड़ 92 लाख की लागत से जल मिनार का निर्माण किया गया है। मिडिया को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को चापाकल नही बल्कि उनके घर में नल के माध्यम से जल की आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने सरकार की नई योजनाओं की घोषणा से अवगत कराते हुए कहा कि प्रथम योजना अंतर्गत बिहार राज्य फसल सहायता योजना है जिसके तहत प्रत्येक किसानों को बीस प्रतिशत फसल क्षति देने का प्रावधान है जिसके अंतर्गत प्रत्येक हेक्टेयर पर 7500 सौ रुपया तथा बीस प्रतिशत से अधिक की क्षति पर प्रति हेक्टेयर दस हजार का अनुदान दिया जायेगा। इसके लिए किसान का अपना भूमि होना जरूरी नही है लेकिन इसके लिए प्रत्येक किसानों को अपना निबंधन कराना होगा ताकि उन्हें पहचान पत्र निर्गत कि जा सके और उसी अधार पर सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।आगे उन्होंने कहा कि दूसरी मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना है। जिसके तहत ग्रामीणो को गांव से प्रखंड मुख्यालय तक जाने के लिए प्रत्येक पंचायत में पांच नवयुवकों जिसमें तीन अनुसुचित जाति तथा दो अति पिछड़ी जाति के नौजवानों को 4 से 10 सीट वाले वाहन के खरीदारी में अधिकतम एक लाख तथा इससे उपर के वाहनों में पचास प्रतिशत तक का अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। वही तीसरा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दसवीं तथा बारहवी उत्तीर्ण छात्रों को उच्च शिक्षा हेतू चार लाख तक का ऋण उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा जिसका व्याज सामान्यतः चार प्रतिशत से देय होगा तथा दिव्यांगों के लिए यह व्याज केवल एक प्रतिशत ही देय होगी । अभी तक इस योजना के तहत दस हजार छात्रों ने इसका लाभ उठाया है ।उन्होंने आगे कहा कि देहात से शहर में रहकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आवासन हेतू उनके कोटी के अनुसार 26 से 36 हजार रूपये प्रतिवर्ष अनुदान के रूप में दिया जायेगा। वहीं उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चौथी योजना के तहत कल्याण छात्रवास में रहने वाले अनुसुचित जाति, जनजाति एंव अल्पसंख्यकों को प्रतिमाह पंद्रह किलो अनाज उनके कमरों तक मुफ्त में पहुंचाया जायेगा। इसके अलावे उन्हें अन्य खर्च के लिए प्रति माह एक हजार रूपया का अनुदान दिया जायेगा। इस अवसर पर बाल्मिकिनगर के सांसद सतीश चंद्र दूबे, पश्चिम चम्पारण के सांसद डा. संजय जयसवाल, चनपटिया विधायक प्रकाश राय , नौतन विधायक नारायण साह, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडे समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। वही इस मौके पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति प.चम्पारण की ओर से पत्रकारों का एक शिष्ट मंडल उप मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपने तीन सुत्री मांगो का एक ज्ञापन सौंपा जिसपर उन्होंने सहानभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया ।





Recent Comments