गरखा (सारण) गरखा प्रखंड के विभिन्न गाँव में बाढ़ की पानी प्रवेश कर चुका है जिससे जनजीवन प्रभावित है हजारों एकड़ में लगे फसल नष्ट हो चुके है कुछ बाढ़ पीड़ित अपने घरों तो कुछ उच्चे जगहों पर रहने को विवस है
लायंस क्लब छपरा द्वारा लायंस राजीव दास के अध्यक्षता में गरखा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के बीच चुरा मिठा बिस्कुट साबुन आदि का वितरण किया गया वितरण मे लियो क्लब फेमिना और लियो क्लब का सहयोग था गरखा प्रखंड के मीठेपुर रामपुर ईटवा जलाल बसंत पंचायत के कई गाँव जलमग्न हो चुका है सरकार द्वारा कुछ जगहों पर नाव पोलीथिन सामुदायिक किचन की व्यवस्था किया गया है जो ऊँट के मुँह मे जीरा साबित हो रहा है जनप्रतिनिधियों समाजसेवी और कुछ युवाओं द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाया जा रहा है वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस डा ओ पी गुप्ता लायंस एस जेड रिजवी लायंस शैलेन्द्र कुमार लायंस नागेन्द्र कुमार रंजय सिंह मनोज संकल्प रण्धीर जयसवाल डा एन के द्विवेदी वासुदेव गुप्ता आदि शामिल थे