
गरखा (सारण) गरखा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाँव पुरी तरह बाढ़ के चपेट मे आ गया है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ साथ सैकड़ो एकड़ फसल बाढ़ की चपेट मे आने से पुरी तरह नष्ट सो चुका है बाढ़ पीड़ित घरों में रहने पर मजबूर है तो कुछ लोग उच्चे जगहों पर टेंट तिरपाल गिरा रह रहे है मिठेपुर रामपुर ईटवा जलाल बसंत पंचायत के जदातर गाँव बाढ़ के चपेट में है समाजसेवी कार्यकर्ता सुरेन्द्र राम ने गलिमापुर ताहीरपुर सलेमपुर कौशल रामपुर ईटवा आदि गांवो के बाढ़ पीड़ितों के बीच चिऊरा मिठा तिरपाल मास्क आदि का वितरण किया उन्होंने ने कहा की गरखा के कई गाँव बाढ़ के चपेट में है मवेशियों के चारा की समस्या हो गयी है जिसे हम सभी को मिलकर इस समस्या से निपटना होगा बताते चले की सरकार द्वारा सामुदायिक किचन पॉलिथीन शौचालय चापाकल नाव आदि की व्यवस्था बाढ़ पीड़ितों के लिए किया गया है बाढ़ के पानी कई मुख्य मार्ग पर चढने से आवागमन पुरी तरह बंद है जो क्षेत्र पुरी तरह बाढ़ के चपेट मे है जैसे रामपुर मिठेपुर बीनटोली श्रीरामपुर् आदि जगहों को बाढ़ क्षेत्र घोषित कर जो और सरकारी सहायता है उसे बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए प्रशासन द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है




Recent Comments