
मृतक जदयू प्रखंड अध्यक्ष के परिजनों से मिले पार्टी के जिलाध्यक्ष,पीड़ित पत्नी ने कहा पति की तो हत्या हो गयी बेटे को नौकरी दिलवा दीजिए
तरैया(सारण)26.03.2019:
प्रखण्ड के छोटा माधोपुर गाँव मंगलवार को जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू पहुँचे और मृतक जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष मो.मनौवर हुसैन के परिजनों से मुलाकात किया।जिलाध्यक्ष को देख मृतक की पत्नी सहजादी खातून फफक पड़ी और धीमी स्वर में कहा बदमाशों ने तो पति की हत्या कर दी और एक कमाऊ पुत्र कोमा में है।मेरा परिवार अब बेसहारा हो गया है।मेरे छोटे पुत्र को नौकड़ी दिलवा दीजिए।जिलाध्यक्ष ने मृतक प्रखण्ड अध्यक्ष के पूरे परिवार का ब्यौरा लिया और कहा कि परिवार का पूरा डिटेल्स मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।मृतक जदयू नेता को तीन पुत्र और दो पुत्री है।पुत्र क्रमशः बिट्टू उर्फ तारिक अनवर,चीटू और रिंकू राजा तथा पुत्री साहिन प्रवीण और जुगनू खातून है।मृतक की पत्नी ने दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग जदयू जिलाध्यक्ष से किया।उक्त मौके पर राजकुमार सिंह कुशवाहा,तसौवर हुसैन,डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू,नीरज सिंह,धर्मेन्द्र कुमार साह,भूतनाथ सिंह व अन्य मौजूद थे।
पिता की हत्या और पुत्र कोमा में,परिवार हुआ बेसहारा
जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मो.मनौवर की हत्या के बाद घायल पुत्र बिट्टू ऊर्फ तारिक अनवर पाँच दिनों से पटना अस्पताल में कोमा में है।जहाँ उसका उपचार चल रहा है।घायल युवक विदेश रहता है।जो 25 मार्च को ही जाने वाला था।पति की हत्या और कमाऊ पुत्र के कोमा में चले जाने से परिवार परेशानियों से घिर गया है।




Recent Comments