• कोरोना वारियर्स पर हुई फूलों की वर्षा

• सड़क पर बिछाएं गए थे रेड कारपेट

सारण/लहलादपुर. क्षेत्र के कटेयां में बुधवार को कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।ग्रामीणों के जनता बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहलादपुर के चिकित्सक राजेंद्र शर्मा, हेल्थ मैनेजर वाहिद अख्तर,राजन कुमार,रौशन कुमार, पीएम केयर्स फंड में ग्यारह लाख देने वाले और अबतक क्षेत्र के एक हजार से ज्यादा लोगों को राशन कीट उपलब्ध कराने वाले क्षेत्र के मुरारपुर निवासी शोशल वर्कर जमदार राय और पत्रकार मनोज कुमार सिन्हा,अमित कुमार, संजय कुमार ओझा को फूलों की माला पहना कर स्वागत किया गया।कोरोना योद्धाओं के चलने के लिए सड़क पर रेड कारपेट बिछाएं गए थे।कोरोना योद्धा जब सड़क से गुजर रहे थे तो सड़क के किनारे शोशल डिस्टेंसींग में खड़े और मास्क पहने हुए लोगों ने सभी पर फूलों की वारिस की।अख्तर हुशैन के अध्यक्षता में महिलाओं ने अपने अपने छतों से फुल बरसाया,तो बुद्धीजीवी वर्ग के लोगों ने कोरोना योद्धाओं को फुलों की माला पहना कर सभी का हौसला बढाया।बताते चले कि कोरोना का हाट स्पाट सीवान जिले के सीमा लहलादपुर के एक दर्जन सीमाओं को जोड़ती है।इस स्थिति में लहलादपुर को कोरोना मुक्त रखना पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।लहलादपुर को सेफ रखने के लिए कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के उपरांत क्षेत्र के चिन्हित वे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनको शोशल वर्कर जमदार राय के द्वारा राशन कीट उपलब्ध करवाया गया। अध्यक्षता अख्तर हुशैन ने की और मौके पर कटेयां के पुर्व सरपंच मन्नुलाल साह, पप्पू यादव,उमेश यादव,सोनु तिवारी,एनामुल हक,झुना सिंह, धर्मेंद्र साह,दिपक,मुकेश आदि थे।