रौजा में नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

दैनिक खोज खबर, छपरा : स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने छपरा शहर के वार्ड-44 रौजा में हरिदास के मठिया से रणजीत मिश्रा के घर तक विधायक कोष से नवनिर्मित सड़क का आज उद्घाटन किया।

इस दौरान विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि मैं सिर्फ काम करने पर विश्वास रखता हूं और सतत तरीके से कर रहा हूं। इससे सीधे तौर पर जनमानस को लाभ होगा। सरकार की जो भी योजना है, उसका लगातार मैं क्रियान्वयन कर रहा हूं।

मेरे कार्यकाल में लगभग हर आवश्यक सड़क जो मेरे क्षेत्र में निर्माण के रूप में अतिआवश्यक है, उसको मैं प्राथमिकता के तौर पर पूरा कर रहा हूँ।

विकास की एक अविरल धारा मेरे क्षेत्र में बहती हुई दिखेगी। ज्ञात हो कि वर्षों से यह सड़क खराब थी जिससे स्थानीय लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।

इस दौरान अशोक कुशवाहा, समाजसेवी राजेश फ़ैशन, रंजीत कुमार मिश्र, डा०जगदीश प्रसाद वर्मा, टुनटुन मिश्रा, तारकेश्वर महतो, मो०नेयाज, विजय कुमार मिश्रा, श्रीनारायण मिश्रा, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, नीरज गुप्ता, विजय कुमार सिंह, सूरज महतो, गोपाल जी राय व अन्य उपस्थित थे।





Recent Comments