दो को कुचला, एक की मौत,

#परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : असांव थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-दरौली मुख्य मार्ग स्थित पिहुली मोड़ समीप एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर सोए दो लोगों को कुचल दिया, जिससे एक की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर मौके का फायदा उठाकर चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मृतक पिहुली निवासी श्रीनिवास बैठा बताया जाता है। जबकि घायल उसी गांव का जिउत बैठा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा व ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पदाधिकारियों ने अाक्रोशितों को समझा बुझा कर शांत कराया।