बीडीओ ने किया कृषि कार्यालय का उद्घाटन

✍परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : थाना क्षेत्र के बिसवार पंचायत के टेकनिया गांव में
सोमवार को बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने
कृषि कार्यालय का उद्घाटन किया। गांव में कृषि कार्यालय खुल जाने
से स्थानीय लोगों को कृषि समन्वयक और कृषि सलाहकार संबंधित
कार्य वहीं संपन्न होंगे। खाद बीज का अनुदान, डीजल अनुदान समेत
सभी कार्य कृषि कार्यालय से ही संपन्न हो जाएगा। इन कार्यों के लिए
अब किसानों को गुठनी आने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय मिश्रा,
विनय भारती, घनश्याम मिश्र, सतीश मिश्र, शत्रुघ्न राम,
अंगद मिश्र, दिलीप साह, शंकर राम एवं वार्ड सदस्य मौजूद थे।