मैरवा एक संवाददाता। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी (आवासीय) के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर गार्नेट फाउंडेशन मुंबई के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को जर्सी एवं ट्रैकसूट देकर के सम्मानित किया गया। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि गार्नेट फाउंडेशन मुंबई के निर्देशक रोमियल मोसेस एवं सुरेंद्र साह के द्वारा पिछले सप्ताह मुलाकात कर उन्हें खेल संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही गई थी उसी की कड़ी में रोमियल मोसेस एवं सुरेंद्र साह के द्वारा इन खिलाड़ियों को खेल कीट्स उपलब्ध कराया गया। बताते चलें कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने बिहार को उपविजेता बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसमें निकेता कुमारी, निशा कुमारी, रूबी कुमारी, अंशु कुमारी,तथा सोनाली कुमारी शामिल थी ।वही राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार को कांस्य पदक दिलाने वाली सावरा खातून,काजल कुमारी ,श्रुति कुमारी ,पलवी कुमारी एवं सिंधु कुमारी को भी सम्मानित करते हुए उनकी माताओं को भी अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर के सम्मानित किया गया । इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की सभी खिलाड़ियों को कीट एवं ट्रैकसूट उपलब्ध कराया गया इन खिलाड़ियों के माताओं को हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव पूनम देवी ने अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व इस स्थापना दिवस का शुभारंभ मैरवा के वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एन ओझा,डॉक्टर बच्चा प्रसाद एवं डॉ कौशल किशोर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इस अवसर पर चिकित्सक गाण रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैरवा एवं सिवान को गौरवान्वित करने हेतु धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीपुर निवासी नवरंगी बान्सफोर की बेटी काजल कुमारी को फुटबॉल के क्षेत्र में बिहार के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने एवं उसकी पढ़ाई में बेहतर करने हेतु प्रखंड संसाधन केंद्र मैरवा के साधन सेवी श्री रमेश कुमार सिंह के द्वारा साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया ।वही इस प्रतियोगिता में एकेडमी की खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मन मोह लिया इस अवसर पर उपस्थित अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त गीतकार प्रवीण कुमार मिश्रा बुलबुल का भी संगीत श्रोताओं को सुनने को मिला। प्रवीण कुमार मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम को लेकर काफी प्रशंसा की वही उच्च विद्यालय कबीरपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पाठक एवं आदर्श मध्य विद्यालय मैरवा के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दुबे समाजसेवी दीपेश कुमार एवं मैरवा नगर पंचायत के वार्ड सदस्य संदीप तुरहा ने खिलाड़ियों को किट प्रदान किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे खेल के क्षेत्र में प्रदर्शन को काफी सराहना की ।इस अवसर पर हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्ट्स एवं एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव पूनम देवी एवं कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया ।इस अवसर पर जय नारायण सिंह,डॉ रमाशंकर पांडे, राघव सिंह ,गंगा सिंह ,कामेश्वर सिंह, राजेश कुमार पांडे ,अरुण कुमार पांडे, झूलन यादव सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।