अंता : फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार
उस्मान खान
अंता 5 जुलाई-  मंगलवार को ब्राह्मण समाज  बजरँग दल, सहित  हिन्दू समाज के लोगों ने फेसबुक पर डाली गई भगवान राम , हनुमानजी तथा ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर थानाधिकारी  अंता हेमन्त गौतम को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज  कराइ । ज्ञापन में बताया गया की अंता नगर बमोरी मोहल्ला निवासी कन्हेयालाल द्वारा कई दिनों से हिन्दू समाज , ब्राह्मण समाज और भगवान राम,तथा हनुमानजी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ फेसबुक पर पोस्ट कर रहा हे । जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हे । पुलिस ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने के लिए पाबन्द किया । इस दौरान परमेन्द्र शर्मा,घनश्याम दाधीच,ललित गालव,विष्णुकांत शर्मा, सन्तोष गालव, देवेन्द्र शर्मा, कुलदीप , गोलू शर्मा, गौरव शर्मा,सौरभ शर्मा,शंकरसिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे ।