
रोट्रेक्ट सारण सिटी के तत्वावधान में इट अप कार्यक्रम के तहत बाल गृह के बच्चों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराया
अन्न दान महा दान – श्याम बिहारी अग्रवाल
छपरा/सारण: रोट्रेक्ट सारण सिटी के तत्वावधान में इट अप एक समय का भोजन जरूरत मंदों के लिए कार्यक्रम के तहत बाल गृह के बच्चों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराया गया। भोजन वितरित करतें हुए पी डी आर आर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने कहा अन्न दान महादान हैं, किसी ने ठीक हीं कहा हैं भगवान भूखा उठाता जरूर हैं लेकिन किसी को भूखा सुलाता नहीं हैं इस बात को चरितार्थ कर रहें हैं रोट्रेक्ट सारण सिटी के सदस्यगण।बाल गृह के बच्चों के बीच कचौड़ी, आलू परवल का भुजिया, सूजी का हलुवा तथा अचार का वितरण किया गया। अगलें चरण में फुटपाथ पर भूखे सोए हुए को उठाकर खाना खिलाना है। फिलहाल रोट्रेक्ट सारण सिटी हर महीने कम से कम दो दिन फुटपाथ या स्टेशन और बस स्टैंड पर भूखे सोने वालों के बीच भोजन की व्यवस्था करेंगा। रोट्रेक्ट सारण सिटी के सदस्य राजकुमार के जन्मदिन पर क्लब द्वारा हथुवा मार्केट में पौधा रोपण किया गया तथा बाल गृह में बच्चों को एक समय का भोजन कराया गया।
भोजन वितरित करनें में रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, राज कुमार, उपाध्यक्ष महताब, सुधांशू कुमार कश्यप, संस्थापक सचिव टुन्ना सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, निशांत कुमार पांडेय, अवध बिहारी प्रसाद, आदि सम्मिलित हुए।




Recent Comments