मांझी(सारण) : रविवार को गुर्दाहां कला में महाबली पूजा समिति द्वारा सोलह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चौरा चौरी (गोरखपुर) के धावक रुस्तम पासवान ने प्रथम पुरस्कार जीता।
द्वितीय पुरस्कार बलिया(उत्तर प्रदेश) के हीरा यादव ने जीता। जबकि तृतीय पुरस्कार अफउर (सारण) के हरिशंकर राय ने हासिल किया। इससे पहले पांच चरणों में 125 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेताओं को साइकिल, मोबाइल, टी शर्ट व मेडल आदि आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह को मांझी प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद, मनोज कुमार सिंह,शिवजी महतो, प्रभुनाथ महतो, सवलिया महतो, बदरे मुनीर खान, गुरुचरण महतो आदि ने सम्बोधित किया। संचालन त्रिलोकी प्रसाद महतो ने किया।




Recent Comments