Θ बेतिया – साठी:– *धर्म सेना * झोपड़ी पाठशाला * डी एन पी अकादमी द्वारा 26 जनवरी के अवसर पर देश के सात राज्य सभी कार्यालय पर झंडातोलन का कार्यक्रम सम्पन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉साठी (लौरिया प,चंपारण):-दीनानाथ प्रसाद एजुकेशनल व् चैरिटेबल सोसायटी के सेवा प्रकल्प *धर्म सेना * झोपड़ी पाठशाला * डी एन पी अकादमी द्वारा 26 जनवरी के अवसर पर देश के सात राज्य हरियाणा ,दिल्ली ,राजस्थान, उ पी ,म.प.,झारखण्ड,व् बिहार स्थित सभी कार्यालय पर झंडातोलन का कार्यक्रम सम्पन हुआ ,साथ ही संगठन के सेवा प्रकल्प द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम किया गया । प चंपारण के साठी स्थित अजितेश कुमार उर्फ बब्लू भैया ,अध्यक्षीय आवास पर भी झंडातोलन स्थानीय लौरिया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार के नेतृत्व में सपन हुआ !

मौके पर उपथित मुख्य कार्यकर्ताओ में सरफराज,कमरूदीन,वजीर अंसारी,प्रमोद मुखिया,अरविन्द ,इनुष मिया,रत्नेश अदि मौजूद रहे! कार्यक्रम के दौरान संगठन के संरक्षक व् राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश कुमार उर्फ बबलू भैया के पिता पूज्य श्री दीनानाथ प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र कर्म ,समाज सेवा व् गांव के विकास हेतु संकल्प कराये । सभी लोगो ने संगठन के साथ होकर गांव के विकास को सपथ लिए॥