पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु रेड क्रॉस के जागरूकता सह मास्क वितरण अभियान के तहत गुरुवार को राज ड्योढ़ी व तीन लालटेन चौक पहुँचे दिहाड़ी मजदूरों, हॉस्पीटल रोड़, नया बाजार, काली बाग, मित्रा चौक, कोतवाली चौक, जनता सिनेमा चौक, कविवर नेपाली पथ, व मीना बाजार रिक्शा स्टैण्ड में रिक्शा, टाँगा व ठेला चालकों, खोंमचा वालों व अति गरीब व्यक्तियों में 500 मास्क का वितरण किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे रेड क्रॉस चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान ने कहा कि घर से बाहर मास्क पहनकर निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। श्री प्रसाद ने यह भी कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। सचिव डॉ. जगमोहन कुमार व स्वास्थ्य समिति के सह संयोजक डॉ. इन्तेसारुल हक ने कहा कि कोरोना से हमें डरना नहीं है बल्कि सजग व सचेत रहना है। खुद भी जागरूक रहना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। आजीवन सदस्य क्षितिज व्यास, रेड क्रॉस यूथ क्लब के राकेश कुमार, इमरान कुरैशी, विकास कुमार व अमित कुमार के सक्रिय व सराहनीय सहयोग से इस अभियान का सफल सम्पादन सम्पन्न हुआ। विदित हो कि कोरोना काल में रेड क्रॉस की जिला शाखा- बेतिया व उप-जिला शाखा- नरकटियागंज द्वारा लगातार जागरूकता अभियान, मास्क, साबुन, सैनिटाइजर व सूखा राशन वितरण कार्यक्रम चलाया जाता रहा है।