आँख में मिर्ची का पाउडर झोंक, मारपीट में चार घायल,दोनों पक्ष से आठ पर प्राथमिकी दर्ज
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
प्रखंड के शाहनेवाजपुर गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमें चार लोग घायल हो गये है।घायलो में सफी अहमद एवं उनके पुत्र मुस्ताक आलम तथा शमशाद अंसारी की पत्नी याशमीन बेगम एवं पुत्री रौशन तारा का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।इस संबंध में प्रथम पक्ष से सफी अहमद ने पाँच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें शमशाद अंसारी,मोती अंसारी,शमशाद अंसारी की पत्नी याशमीन खातून,पुत्री रेशमा खातून एवं रौशन तारा को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था तभी सभी लोग मिर्ची का पाउडर लेकर आये और मेरे लड़के के आँख में झोंक दिये फिर तलवार और लोहे की रड से मारपीट कर घायल कर दिये।वही दूसरे पक्ष से याशमीन खातून ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें सफी अहमद के पुत्र नेयाज आलम एवं मुस्ताक आलम तथा मुस्ताक आलम की पत्नी शबाना खातून को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता महिला का आरोप है कि नेयाज और मुस्ताक नहर के किनारे उस पर छिटाकसी किया।जिसकी शिकायत करने वह आरोपी के घर गयी और आरोपी के पिता से शिकायत करने लगी तभी दोनों आरोपी और एक आरोपी की पत्नी तीनो मिलकर मारपीट करने लगे।तथा जब मुझे बचाने मेरी पुत्री रौशन तारा गयी तो उसका कपड़ा फाड़ दिया गया और उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।




Recent Comments