
दो पक्षो के विवाद में चली गोली में एक युवक की मौत।
✍दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल गांव की घटना।
✍कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँची
दिघवारा (सारण) :दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्तिजलाल गांव में दो पक्षो के आपसी विवाद में चली गोली से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान उसी गांव के सुधीर सिंह का पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।मौके वारदात पर आस पास के कई थाने की पुलिस मौजूद थी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस मामले को लेकर मृतक के भाई के बयान पर 5 लोगो पर नामजद एवं कुछ अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है गिरफ्तार लोगो मे अर्जुन सिंह उज्ज्वल कुमार कुंदन कुमार समेत एक अन्य व्यक्ति बताया जाता है।




Recent Comments