गरीब व असहाय लोगों की हरसंभव मदद करना ही मानवता का मूल धर्म श्याम बिहारी अग्रवाल

छपरा : नववर्ष के अवसर पर रोटरी क्लब सारण के तत्वावधान में रौजा में नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया। कम्बल वितरण करतें हुए रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा – गरीबों व असहाय लोगों की मदद करना ही मानवता का मूल धर्म है एवं हर क्षमतावान लोगों को अपनी अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए तभी मानव जीवन की सार्थकता है, समाज में आर्थिक रुप से संपन्न हर लोगों को अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद कर मानवता की मिशाल पेश करनी चाहिए ताकि भावी पीढ़ी भी अपने बुजुर्गों के कार्यों से अनुकरणीय सीख ले सके। रोटरी सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया 251 कम्बल का वितरण रौजा, घेघटा, छोटा तेलपा, बड़ा तेलपा,शेरपुर आदि गाँव के लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
कम्बल वितरण में रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, चन्द्र कान्त द्विवेदी, सुनील कुमार सिंह, डाॅक्टर मदन प्रसाद, बासुकी गुप्ता, विनोद कुमार प्रसाद, राजु अग्रवाल, सोहन कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, अजय प्रसाद, अशोक कुमार, जवाहर प्रसाद आदि ने सराहनीय सहयोग किया।