
छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने चंचलिया पंचायत को दिया एम्बुलेंस
तरैया/सारण (04.01.2020):
छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रयास से चंचलिया पंचायत में एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। सांसद ने शनिवार को एक एम्बुलेंस चंचलिया पंचायत के मुखिया सीमा कुमारी गुप्ता को सौपी है। मुखिया ने बतायी कि यह एम्बुलेंस गाड़ी पंचायत में रहेगी जो आवश्यकनुसार मरीजों को 12 रुपया प्रति किलोमीटर की दर से अस्पताल तक पहुँचाएगी। ज्ञातव्य हो कि चंचलिया पंचायत महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में आता है। इसके बाद भी चंचलिया पंचायत के लिये छपरा सांसद इस पहल पर स्थानीय लोगों ने सांसद की सराहना की है। वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर सिंह ने मुखिया व पंचायत सचिव को संयुक्त रूप एम्बुलेंस की चाबी सौपते हुआ कहा कि रूढ़ी जी का तरैया चुनावी क्षेत्र रहा है। राजनीति शुरुआत तरैया क्षेत्र से ही किया था।इसलिये तरैया से आज भी उनका आत्मीय लगाव है। उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता, पंचायत सचिव ब्रह्मदेव राय, अजय यादव व अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments