
सारण :राम व्यक्तित्व नहीं विचारधारा है: संत विद्याभूषण
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
गड़खा/सारण
गड़खा प्रखंड के पचपतरा वन देवी स्थान में चल रहे नव दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन के दौरान संत विद्या भूषण जी महाराज ने प्रभु श्री राम की चर्चा करते हुए कहा कि राम सभी जातियों और धर्मों के हैं राम एक व्यक्ति का नाम नहीं एक विचारधारा का नाम है यह विचार धारा विश्व बंधुत्व की भावना का पोषक है ,
इसके विपरीत रावण का विचारधारा दूसरे को लूट कर अपना सम्राज्य करना है वह धर्म के विरोधी है जबकि राम धर्म की रक्षा करते हैं बाली और रावण को मारकर राम ने किसकिंधा और लंका का राज्य सुग्रीव और विभीषण को सौंप दिया इस प्रकार राम सबके शुभचिंतक हैं।
यज्ञ के दौरान देवघर से आए हुए नरेंद्र शास्त्री यज्ञकर्ता श्रीधर बाबा एवं उनके परम शिष्य मुरारी स्वामी बाबा एवं अन्य संत महात्माओं का प्रवचन हो रही है तथा अयोध्या से आए हुए रामलीला के दर्शन भक्तों को करा रहे हैं ।
नौ दिवसीय महायज्ञ में शनिवार को सूबे खान व भूतत्व मंत्री सह गड़खा का विधायक मुनेश्वर चौधरी का आगमन होगा।
इसकी जानकारी रवि सिंह ने दी।




Recent Comments