
राष्ट्रीय वेबिनार : करोना वैक्सीन लेना ही कोविड -19 से बचने का एक सशक्त उपाय
सिवान । मंगलवार को राजेन्द्र किशोरी बी. एड. कॉलेज सुघड़ी, सिवान मे वर्चुअल मोड से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन हुआ । जिसमे “वैश्विक आपदा (कोविड – 19) विषय वस्तु के
जागरूकता कार्यक्रम एस. एन. सारनाथ के सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कॉलेज के चेयरमैन
अरूण कुमार सिंह द्वारा इस वेबिनार के सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत भाषण के साथ प्रारम्भ किया गया । मुख्य अतिथि के रूप मे जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा, के कुलसचिव डॉ0 रवि प्रकाश “बबलू” ने कहा कि वैश्विक आपदा करोना के लिए सरकार द्वारा बनाये गये सभी प्रोटोकाल का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है । करोना टीकाकरण को लेकर समाज मे जो भ्रांतिया है, उसे छात्राध्यापकों के द्वारा दूर किया जा सकता है । करोना से बचाव का एकमात्र उपाय इसका टीकाकरण ही है । समाज के सभी-लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाना चाहिए ।
विशिष्ट अतिथि प्रो0 राकेश राय विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय नागालैण्ड विश्वविद्यालय, कोहिमा कैम्पस ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्ग दर्शक है, जो प्राचीन काल से रहा है, आज है, और भविष्य मे भी रहेगा । शिक्षक को समाज मे रहते हुए करोना से लोगो को जागरूक करना चाहिए । सभी छात्राध्यापको को सामाजिक कार्यो से जोड़ा जाना चाहिए । छात्राध्यापकों को सदैव बच्चों के साथ मित्रता स्थापित करते हुए उनकी रूचि एवं आवश्यकता के अनुरूप व्यवहार किया जाना चाहिए ।
वेबिनार के मुख्यवक्ता के रूप मे डॉ0 के0 डी0 तिवारी एसोसिएट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग वी. आर. डी. पी. जी. कॉलेज देवरिया, उत्तर प्रदेश, द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि अभी तक करोना का कोई स्पेशल दवा नही बनी है । करोना एक वायरस है जो न तो सजीव है, और न ही निर्जीव है । करोना से बचने के लिए सभी लोगो को अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना व मजबूत करना होगा । दिलीप कुमार मंगराज जी जो कि जग्गनाथपुरी उड़ीसा मंदिर के साधक सहित दर्जनों ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय वेबिनार की सफलता में श्री एस. एन. सारनाथ, उदघोषक के रूप मे श्री सुशील कुमार सिंह रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ त्रियुगी नारायण ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।




Recent Comments