
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बिदूपुर मेंं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन
बिदूपुर(वैशाली):बिदूपुर बिहार में बढ़ते अपराध,हत्या लूट के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बिदूपुर के ग़ांधी चौक पे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन,रोड मार्च व नुक्कड़ सभा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव व संचालन उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने किया।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पिछले 70 सालों के इतिहास में इतना बड़ा जंगलराज कभी नही हुआ था वही नीतीश कुमार को कुर्सी प्यारी है वो सत्ता के घमंड में अंधे हो चुके है शासन प्रशासन बुरी तरह फेल हो चुका है वही उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि श्री सुशील मोदी अपराधियों के आगे सरेंडर हो गए है,हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे है जब सरकार उनकी है प्रशासन उनका है तो फिर ऐसा घटना क्यों हो रही है बिहार में रोजना हत्या,लूट,छिनतई,बलात्कार जैसी घटना हो रही है फिर डबल इंजन की सरकार क्यों नही जंगलराज पे काबू पा रहे है। उन्होंने कहाँ की मैं राष्ट्पति के आग्रह करूँगा की इस जंगलराज सरकार को जल्द से जल्द बर्खास्त करे और बिहार में राष्ट्पति शासन लागू करे इससे पहले राजद कार्यकर्तओं ने बिदूपुर बाजार में रोड मार्च कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।इस कार्यक्रम में लगनदेव सिंह,कुंदन सिंह,मुन्ना सिंह,राकेश कुमार,मलखान सिंह,अनीश कुमार,छोटु यादव,अविनाश यादव आदि काफी संख्याओं में राजद कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments