
जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पूर्व मंत्री गौतम सिंह:- बिहार की जनता ने विकास के लिये एनडीए गठबंधन को वोट देकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है

दाउदपुर/मांझी(सारण) : देश पर बिहार से ही शासन होता था लेकिन पति पत्नी की राज्य में बिहार नागालैंड से भी पीछे हो गया. उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्ब मंत्री गौतम सिंह ने प्रखंड के गोबरही मध्य विद्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास के लिये एनडीए गठबंधन को वोट देकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है. बिहार की विकास को चर्चा पूरे देश मे हो रही है. 11 वर्षो पर नीतीश कुमार अग्नि परीक्षा किये है. नीतीश कुमार की विकास की विजन किसी के पास नही है.मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियो को बैठा कर विकास का पाठ पढ़ाया है. विहार की बजट पहले हजार करोड़ से बढ़ कर 1लाख 60 हजार करोड़ रुपये हो गयी हुआ है. समारोह को सम्बोधित करते हुये महराजगंज के विधायक ने कहा कि 10 साल अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रह गए तो बिहार देश का पहला विकसित राज्य बन जायेगा. आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है. कार्यकर्ता सम्मेलन में मांझी पूर्वी के मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ सन्तोष पहलवान ने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ जदयू की शामिल हुये. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये नसीरा के पूर्ब मुखिया राम प्रसाद ने अपने सम्बोधन ने कहा कि मांझी के बीडीओ स्वच्छता में अपने दलालों के माध्यम से तीन से चार हजार रुपये वसूली करवाते हैं. विधायक से विधानसभा सभा मे उठाने तथा जांच कराने की मांग भी की. नलजल योजना में बीडीओ अपने जानपहचान के संवेदक के माध्यम से 60 प्रतिशत रुपये की बन्दर बाट कर रहे है. इसकी जांच जिलाधिकारी से कराने की मांग भी की..जिस पर मंत्री तथा विधायक ने कार्यकर्ताओं को असवशत किया कि जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाई की जाएगी. समारोह को राम कृष्ण सिंह, मनोज सिंह, अख्तर अली,सुनील सिंह,गुड्डू सिंह,रमेश सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता,रामनारायण सिंह,मुन्ना बाबा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने सम्बोधित किया.अध्यक्षता प्रखंड अधयक्ष हसनैन अंसारी ने की.




Recent Comments