मढ़ौरा । 
प्रखंड के चंदा में मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से बने रही सड़क के निर्माण में देरी और गुणवता में घालमेल को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया । ग्रामीणों का कहना था की सड़क को एक साल में बनने थे, नौ महिना बीत जाने पर ठेकेदार ने मात्र मिट्टी भरवाएं है । सड़क पर नई मिट्टी डालने से अब बरसात में किंचर से गांव के लोग परेशान हो रहे है । गांव के लोगों का घर से निकल कर कही आना जाना मुश्किल हो गया है । मिट्टी से बने किंचर मे ग्रामीणों‌ की बाइक और अन्य वाहने फंस जा रही है । कई लोग दुर्घटनाग्रस्त भी होकर घायल भी हो रहे है । इसको लेकर विरोध में ग्रामीणों शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क निर्माण में ठेकेदार और विभाग की लूट के खिलाफ नारे भी लगाएं । 

ग्रामीणों ने कहा लूट है हावी, सड़क में नही है पुलिया 

ग्रामीणों में रामाशंकर सिंह, मितेन्द्र सिंह, रिपु सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, चंद्रमा व्यास, सहित अन्य का आरोप है की सड़क निर्माण में गुणवता में अनियमितता चरम पर है । सड़क की प्रारंभिक प्रक्रिया में व्हाईट सेंड और गिट्टी से जीएसबी करना था । ठेकेदार ने गांव से ही मिट्टी काटकर सड़कों पर डाल दी है । जीएसबी में गिट्टी है ही नही, ठेकेदार ने मिट्टी को भरवाकर उपर से कही कही गिट्टी डालकर सिर्फ कोरम पुरा करने का प्रयास किया गया है । मिट्टी के उपर रोलर भी नही किया गया है जिससे मिट्टी भरी सड़क ग्रामीणों के लिए बरसात में समस्या बनती जा रही है । ग्रामीण ठेकेदार द्वारा कराएं गए जीएसबी की गुणवता का जांच करने और तय समय में सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने की भी मांग कर रहे थे । वही करीब दो किलोमीटर लम्बी सड़क में पुलिया के नही होने पर भी ग्रामीणों ने अपनी नराजगी जताई है । 

क्या कहते है जेई – 
सड़क की गुणवता पर नजर रखी जा रही है, शिकायत के आलोक में हुएं जीएसबी की गुणवता की जांच की जायेगी । निर्माण में कमी होने पर ठेकेदार से सुधार करवाया जायेगा। जरुरी होने पर सड़क में पुलिया के प्रवधान को भी देखा जायेगा । 

अजीत चौधरी, जेई – ग्रामीण कार्य विभाग,कार्य प्रमंडल मढ़ौरा ।