
मांझी। बरवां गांव स्थित में सुखारीनाथ मंदिर परिसर में बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहले राउंड में सरयूपार, मदनसाठ, बगोइयां, मांझी, पिलूई, हंसराजपुर, माने कबीरपार कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मदनसाठ और सरयूपार गांव की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मदनसाठ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सरयूपार की टीम को पराजित कर विजेता बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय पूर्व मुखिया सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के कैप्टन को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। दिलीप सिंह द्वारा सभी खिलाड़ियों को एक-एक एलईडी बल्ब दिया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुभाष ठाकुर, बबलू सिंह, रंजीत सिंह, पवन सिंह, छोटू सिंह, बिट्टू, विकास कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments