पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह पूर्वक मनी
बिदुपुर(वैशाली)अलग अलग संगठनों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह पर कई कार्यक्रम किये गए।जहाँ एक ओर नेहरू युवा केन्द्र वैशाली हाजीपुर के द्वारा नेहरू युवा क्लब चेचर के सदस्यो के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जयंती समारोह का उद्घाटन दीप जलाकर लेखापाल अरुण कुमार सिन्हा ने किया।इसके बाद चेचर मंदिर एवम गंगा किनारे घाट की सफाई की गई।वही दूसरी ओर बी जे पी मण्डल पूर्वी के द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।उन्हें देश का सच्चा सपूत बताया।उनके तस्वीर पर फूल माला डाल कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम के अवसर पर सुभाष कुमार,वरुण कुमार,कुंदन कुमार,मिल्टन कुमार,नमो नारायण सिंह,विकास सिंह,पंकज सिंह आदि ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और अपने आस पास के क्षेत्र में गंदगी नही रहने देने की बात कही।वही नेहरू युवा केन्द्र द्वारा भी गंगा नदी किनारे व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया गया।इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के विवेक कुमार,प्रतिमा देवी,राजा कुमार,रोहन कुमार,अमित मिश्रा,पावेल कुमार रिशु,ऋतिक, नन्दनी,काजल,सोनाली,अंजलि,श्वेता,आदित्य,सीमा देवी,मालती देवी,मनी देवी आदि ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।




Recent Comments